खेतों में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता लोहरदगा भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में शुक्रवार को पतराटोली में विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:46 PM (IST)
खेतों में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
खेतों में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में शुक्रवार को पतराटोली स्थित खेतों में पहुंचकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। किसानों की मांगों और मुद्दों को लेकर प्रदर्शन आयोजित था। जिसमें बीज की ससमय उपलब्धता, धान अधिप्राप्ति की बकाया राशि का अविलंब भुगतान, सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बीजों को भ्रष्टाचार मुक्त करने, वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा किए गए ऋण माफी वादे अनुसार माफ करने, किसान और विभाग के बीच बिचौलियों को हटाकर भ्रष्टाचार को दूर करने, झारखंड सरकार द्वारा किसानों को ट्रैक्टर मुहैया कराने के वादे को पूर्ण करने, कृषि उपकरण सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग, आपदा के कारण कृषि को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग शामिल थी। प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए गए। मौके पर मनीर उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्तमान कांग्रेस एवं जेएमएम की सरकार के वादे को याद दिलवा रही है कि आज पूरे झारखंड के किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। वर्तमान झारखंड सरकार चुनाव से पूर्व किसानों की हितों को लेकर लंबे-लंबे वायदे किए थे, परंतु वह वायदे पूर्ण नहीं कर पाई है। प्रदेश की बात तो छोड़ दें, हमारे लोहरदगा जिला में कृषि विभाग में भ्रष्टाचार खुलेआम देखने को मिल रहा है। जबकि इसी सरकार में इसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य मंत्री डा. रामेश्वर उरांव हैं। मौके पर माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, राजकिशोर महतो, अजय पंकज, महामंत्री राजकुमार वर्मा अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, पशुपति नाथ पारस, कलावती देवी, मनीष शिखर, सजल कुमार, ओम गुप्ता, निधि प्रसाद, तुलसी उरांव, दिनेश उरांव, श्याम वर्मा, बुद्धु भगत, अमर भगत, विजेंद्र उरांव, संजीव भगत, रोशन साहू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी