पं. दीनदयाल की सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहू की अगुवाई में मनाई गई। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर उन्हें याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 06:36 PM (IST)
पं. दीनदयाल की सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
पं. दीनदयाल की सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं

सेन्हा : सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रखंड अध्यक्ष अशोक साहू की अगुवाई में मनाई गई। मौके पर भाजपा नेता भिखारी भगत ने कहा कि पंडित दीनदयाल की सोच थी कि देश के अंतिम व्यक्ति की समस्या को समाधान करें और उसे लाभ पहुंचाकर व्यक्तिव को निखारें। पंडित जी का कहना था कि संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता है। देश के विकास में सभी की भागीदारी से बेहतर राष्ट्र का निर्माण होता है। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राम किशोर शुक्ला, हर्षनाथ महतो, श्याम नंदन लोहरा, रवि कुमार, उमंग कुमार, त्रिलोकी ¨सह, मडवारी राम, शिवचरण उरांव, शंकर उरांव, रतन साहू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी