बंदोबस्ती रद्द करने को ले ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से लगाई गुहार

कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के नगड़ा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को कैरो अंचल कार्यालय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Sep 2017 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 20 Sep 2017 08:46 PM (IST)
बंदोबस्ती रद्द करने को ले ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से लगाई गुहार
बंदोबस्ती रद्द करने को ले ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से लगाई गुहार

कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के नगड़ा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को कैरो अंचल कार्यालय पहुंचकर बंदोबस्ती रद्द करने को लेकर अंचल प्रशासन से गुहार लगाई। अंचल कार्यालय को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि खाता संख्या 136, प्लाट संख्या 785, रकबा 18 डिसमिल की बंदोबस्ती पूर्व में अंचल प्रशासन द्वारा की गई है। जिसे लेकर विवाद की स्थिति में अंचलाधिकारी अनुज बांडो द्वारा बैठक के लिए ग्रामीणों को बुलाया गया था, परंतु सीओ के अनुपस्थित रहने की वजह से ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय को आवेदन देते हुए बंदोबस्ती रद्द करने की मांग की। सीओ ने इस मामले में कहा है कि वे भूमि अभिलेख तैयार कर जिला कार्यालय भेजेंगे। गुहार लगाने वालों में चंद्रमुनी उरांव, रितया भगत, निमन राशि ¨मज, मनोज उरांव, भगमनिया उरांव, कोल्हा उरांव, सोमरा उरांव, सुकरा उरांव, चरना उरांव, उमेश उरांव, डहरू उरांव, रामधन उरांव, महेश उरांव, सोमनाथ उरांव आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी