ठंड में पशुओं की देखभाल जरूरी : डॉ. सुरेंद्र

लोहरदगा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:05 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:18 AM (IST)
ठंड में पशुओं की देखभाल जरूरी : डॉ. सुरेंद्र
ठंड में पशुओं की देखभाल जरूरी : डॉ. सुरेंद्र

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में पशुपालन विभाग की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में पशुपालकों को पशुओं की सही देखभाल की जानकारी दी गई। अभियान के क्रम में सेन्हा दलित मोहल्ला, साहू मुहल्ला में पशुपालन विभाग सेन्हा टीम द्वारा पशुपालकों के बीच पशुओं के रखरखाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार राम ने पशुपालकों से कहा कि ठंड के समय में पशुओं के रखने के स्थान पर साफ-सफाई रखें। मवेशी को को हवा एवं ओस से बचाएं। ठंड में पशुओं की सही देखभाल जरूरी है। घेराबंदी कर पशुओं को रखें। पशुओं को बांधने के स्थान पर या गौशाला के पास आग न लगाएं, धुंआ से मवेशी को बीमारी होती है। ठंड में मवेशियों को ढक कर रखें। खाना में भरपूर प्रोटीन एवं कार्बोहार्डेड युक्त भोजन, मिनरल मिक्चर भोजन में देना चाहिए। खांसी-सर्दी होने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लेकर दवा दें। मौके पर डॉ. सुरेंद्र कुमार राम, शंकर महली, रेणु देवी, आशा देवी, स्वत कुमार वर्मा, अजय तिग्गा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी