ट्रक व टाटा मैजिक वाहन में टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) एनएच 39 पर स्थित चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव के समीप हुए सड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 06:38 PM (IST)
ट्रक व टाटा मैजिक वाहन में टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर
ट्रक व टाटा मैजिक वाहन में टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : एनएच 39 पर स्थित चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक सब्जी व्यापारी की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्यरात्रि पश्चात टाटा मैजिक वाहन कुड़ू से सब्जी लेकर जपला जा रहा था। सिकनी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बॉक्साइट लदे ट्रक के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टाटा मैजिक परं सवार तीन लोग वाहन के अंदर ही दब गए। मध्यारात्रि होने के कारण काफी देर तक तो लोगों को घटना की जानकारी भी नहीं मिल पाई। मिली सूचना के बाद चंदवा थाना और सिकनी पिकेट पुलिस वहां पहुंची। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा की व्यवस्था की गई। हाइड्रा व पुलिस की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। तबतक वाहन में दबे एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य दो लोगो को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया। मृतक की पहचान विश्रामगढ़ कुडू के सब्जी व्यपारी जुगेश महतो के रूप में की गई। घायलों को इलाज के लिए लातेहार अस्पताल भेज दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चंदवा थाना पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी थी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत

संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के लातेहार-गोवा मार्ग पर रविवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोवा गांव के रहने वाले प्यारी सिंह (60 वर्ष) के रूप में की गई। स्वजनों ने बताया कि मृतक चावल लेकर घर जा रहा था तभी मॉडल कॉलेज के पास अज्ञात वाहन धक्का मारकर भाग गया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पांच बच्चे हैं, इनमें से दो की शादी नहीं हुई है। मृतक के एक बेटा भी विकलांग है। परिवार अत्यंत ही गरीब है। घटना की जानकारी मिलते ही लातेहार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी