गड्ढे में गिरी स्कूटी, स्वास्थयकर्मी घायल

संवाद सूत्र चंदवा एनएच 75 पर स्थित थाना क्षेत्र के टुढ़ामू गांव के समीप एनएच पर बने गड्ढे में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:02 PM (IST)
गड्ढे में गिरी स्कूटी, स्वास्थयकर्मी घायल
गड्ढे में गिरी स्कूटी, स्वास्थयकर्मी घायल

संवाद सूत्र, चंदवा : एनएच 75 पर स्थित थाना क्षेत्र के टुढ़ामू गांव के समीप एनएच पर बने गड्ढे में स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पलामू की एक स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पलामू स्वास्थय विभाग में कार्यरत स्वास्थयकर्मी शबाना अपनी मां की बीमारी की सूचना के बाद स्कूटी (जेएच 03 पी 5011) से पलामू से रांची जा रही थी। टुढ़ामू गांव के समीप एनएच पर बने गड्ढे में स्कूटी का टायर चले जाने से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार स्वास्थ्यकर्मी दुर्घटनाग्रस्त होकर अचेत हो गई। वहां से गुजर रहे मार्शल कंडुलना, पिकी बोदरा अज्ञात स्वास्थ्यकर्मी को गिरा देख सहायता को रूके। घायल महिला को सीएचसी लाने का प्रयास कर रहे थे। इसी क्रम में एलआरपी में निकली प्रशिक्षु एसआई लालचंद बेदिया की टीम भी वहां पहुंची। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा था। परिजनों को सूचना दे दी गई थी। लॉकडाउन के बीच वाहनों का परिचालन ठप होने और बीमार मां की सूचना के बाद तत्काल रांची पहुंचने के लिए वह स्कूटी से ही रांची जाने को निकली थी।

chat bot
आपका साथी