अपने जीवन में कम से कम लगाएं पांच पेड़ : अध्यक्ष

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:00 PM (IST)
अपने जीवन में कम से कम लगाएं पांच पेड़ : अध्यक्ष
अपने जीवन में कम से कम लगाएं पांच पेड़ : अध्यक्ष

संवाद सूत्र, लातेहार : विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष सीतामणि तिर्की और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण को लेकर संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना जरूरी है, पेड़ हमारे जीवन का अंग हैं। वर्तमान समय में पेड़ लगाना जरूरी है ताकि हम वातावरण को स्वच्छ रख सकें और पर्यावरण का संतुलन बना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण पर्यावरण में असंतुलन हुआ है। जिस कारण कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा पड़ रहा है। आम लोग पेड़ के महत्व को समझें और अपने जीवन में कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाएं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंहा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस में संकल्प लें कि अपने जीवन में कम से कम पांच लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे लगाने से वातावरण स्वच्छ व शुद्ध होता है। इस मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, वार्ड पार्षद आशा देवी, संयुक्ता कुंवर, संतोष रंजन, इंद्रदेव उरांव, बेबी देवी, गुड़िया सिंहा, प्रमिला देवी, जितेंद्र पाठक उर्फ बलि पाठक, बीरेंद्र पासवान, राजू प्रसाद, अनोखी जया, जया कुमारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी