विपक्ष आत्मनिर्भर भारत की राह में अटका रहा रोड़ा : भाजपा

कृषि विधेयक बिल के समर्थन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल समिति ने चक्रधरपुर के बराहकाटा गांव में किसानों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:10 AM (IST)
विपक्ष आत्मनिर्भर भारत की राह में अटका रहा रोड़ा : भाजपा
विपक्ष आत्मनिर्भर भारत की राह में अटका रहा रोड़ा : भाजपा

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कृषि विधेयक बिल के समर्थन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल समिति ने चक्रधरपुर के बराहकाटा गांव में किसानों के साथ बैठक की। जिसमें गांव के किसानों ने बिल के समर्थन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष कृषि बिल का विरोध कर आत्मनिर्भर भारत की राह में रोड़ा अटका रहा है। जबकि कृषि बिल में समृद्ध किसान, संपन्न किसान और आत्मनिर्भर किसान की कल्पना की गई है। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हरीश मुंडा, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीवंत षाड़ंगी, पूर्व विधायक चुमनू उरांव, विजय मेलगांडी, मंडल उपाध्यक्ष छक्कन प्रधान, मंडल महामंत्री विष्णुधारी प्रधान, मंडल मंत्री जगन्नाथ प्रधान, बराहकाटा के कृषक मनोज प्रधान, उमेश प्रधान आदि किसान मित्र उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी