देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी हैं विपक्षी पार्टियां

संवाद सूत्र लातेहार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सह मनिका पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:32 PM (IST)
देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी हैं विपक्षी पार्टियां
देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी हैं विपक्षी पार्टियां

संवाद सूत्र, लातेहार : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सह मनिका पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर विपक्षी दलों पर देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ा होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहना पड़ा है कि कम से कम इस बुरे दौर में भ्रम पैदा ना करें। दुनिया के अन्य देश भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। विपक्ष को इस नाजुक स्थिति को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने वैक्सीन तैयार होने से पूर्व भाजपा का वैक्सीन तक करार दिया, भारत में निर्मित कोवैक्सीन की खिल्ली उड़ाया, लोगों में दहशत पैदा किया, कितु जैसे ही वैक्सीन तैयार हुआ वे सभी विपक्षी नेता अगली पंक्ति में खड़े होकर वैक्सीन का खुराक लिया। भारत बायोटेक द्वारा वैक्सीन तैयार करने में महाराष्ट्र सरकार की भूमिका नकारात्मक रही, अंतत: कोर्ट का शरण लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि मोदी के बढ़ते प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भर भारत निर्माण से कई देश परेशान हैं और उन शत्रु देशों के साथ विपक्ष की पार्टियां खड़ी है। यह राष्ट्र निर्माण के लिए बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल व अन्य पांच राज्यों के चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों ने जमकर बवाल काटा, जबकि आंकड़े में महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी ,पंजाब ,छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमित के सर्वाधिक मामले थे। जहां चुनाव नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्री आज विधवा विलाप कर रहे हैं जबकि समय रहते हुए पीएम केयर या अन्य स्त्रोत से मिले फंड से स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया। उन्होंने ने कहा कि झारखंड के हेमंत सरकार भी वैक्सीनेशन और ट्रीटमेंट को लेकर भ्रम पैदा करती रही है, जबकि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी इस मुश्किल स्थिति में हमेशा राज्य सरकार के साथ खड़ी रही है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, भाजपा जिला महामंत्री बंसी यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी