सिलिंडर फटने से एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, सभी रिम्स रेफर

लातेहार में बैलून में गैस भरने वाले सिलिंडर में विस्फोट से एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, सभी की हालत गंभीर, रिम्स रेफर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 08:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 08:42 PM (IST)
सिलिंडर फटने से एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल,  सभी रिम्स रेफर
सिलिंडर फटने से एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, सभी रिम्स रेफर

संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मकईयाटाड़ हेमपुर में बुधवार देर शाम छठ विसर्जन नामक जतरा मेला में बैलून में गैस भरने वाले गैस सिलिंडर के फटने से एक की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चारों ओर मांस के टुकड़े फैल गए हैं। मृतक की पहचान बालूमाथ निवासी आयूब अंसारी के रूप में की गई है। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है।

विस्फोट की घटना में सभी घायलों को बालूमाथ उप प्रमुख संजीव सिन्हा उर्फ पप्पू सिन्हा, थानेदार सनोज चौधरी व अन्य स्थानीय लोगों ने बालूमाथ अस्पताल में ला कर इलाज कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए राची रिम्स भिजवाने की व्यवस्था कराई गई। बैलून कौन बेच रहा था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घायलों का नाम और पता: घायलो में अरूण कुमार लोहरा चकला, सचिन उराव, अनिमा कुमारी, राजकुमार उराव, बिरेन्द्र उराव, सभी ग्राम चितरपुर, राहुल गंझू, राजेश्वर उरांव, प्रदीप उरांव, कैसर राजा ग्राम अरू सेन्हा लोहरदगा, जमीलउद्वीन ग्राम चकला, कमलेश यादव मकईयाटाड़ शामिल हैं।

दो का पैर उड़ा: घटना में कमलेश यादव व जमीलउद्वीन का एक एक पैर उड़ गया है। घटना के बाद दोनों बेसुध पड़े थे, दोनों को अस्पताल में होश आया।

घायलों की स्थिति गंभीर: चिकित्सक डा. सुरेश राम ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है।

हर साल लगता जतरा मेला: जानकारी के अनुसार यहा हर साल छठ पूजा के विसर्जन पर जतरा मेला लगता है। बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग उसमें शामिल होते हैं।

बुधवार की देर शाम करीब पाच बजे बच्चे गैस वाला बैलून लेने के लिए सिलिंडर वाले को घेरे खडे़ थे। इसी बीच सिलिंडर जोरों की आवाज के साथ फट गया। सिलिंडर फटने से वहा अफरातफरी मच गई।

जब मेले में मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तो वहा झुलसे लोग जमीन पर छटपटा रहे थे। फिर वहा से एक-एक को जैसे तैसे जो भी वाहन उपलब्ध था बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी