स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में किसी की न हो भूख से मौत
जागरण संवाददाता लातेहार बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव को लेकर चल रहे काय
जागरण संवाददाता, लातेहार : बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बचाव को लेकर चल रहे कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा बैठक उपायुक्त अबू इमरान ने ऑनलाइन बैठक में की। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए 27 मई तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले में किसी भी व्यक्ति की मौत भूख से नहीं हो इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्रोतों के माध्यम से वैसे व्यक्ति को चिह्नित करें जिसके पास अनाज की कमी हो और उसे तत्काल राशन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा है कि कोरोना की इस महामारी की स्थिति में लातेहार जिला में किसी संस्था या व्यक्ति जो लोगों की मदद करने की इच्छा रखते हैं या खाद्यान्न सामग्री वितरण करना चाहते हैं। वैसी संस्था या व्यक्ति जिला प्रशासन या प्रखंड प्रशासन से संपर्क कर वितरण करें। इस महामारी की गंभीरता को समझते हुए कोरोना के संक्रमण से बचने हेतु संस्था या संस्था के व्यक्ति किसी भी खाद्यान्न सामग्री का वितरण स्वयं न करें। आम जनों से की अपील उपायुक्त अबु इमरान ने जिले के आमजनों से अपील की है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या परिवार को भोजन की कमी होती है तो ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन या प्रखंड प्रशासन को सूचना दें। ताकि जिला प्रशासन के द्वारा वैसे परिवार को खाद्यान्न सामग्री समय पर उपलब्ध कराया जा सके। उपायुक्त ने अपना मोबाइल नंबर जारी कर 89868 90063 पर सूचना देने की अपील की है। इसके साथ ही प्रखंड प्रशासन का भी नंबर जारी किया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नंबर :
लातेहार सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, गणेश रजक 77649 01566
चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी, सुरेंद्र कुमार 8709822588
बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनीष कुमार 95724 99399
हेरहंज व बरियातू प्रखंड विकास पदाधिकारी, संजय कुमार दास 6299 314 752
बरवाडीह प्रखंड विकास, पदाधिकारी राकेश सहाय 8340 607105
मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनोज तिवारी 94315 54279
महुआडांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी, दिलीप टूडू 88098 67222