कार्यकर्ताओं का उचित मान-सम्मान रखेगी झामुमो जिला समिति : जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र लातेहार नवनियुक्त झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक गुरूवार को बजरंग हो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:36 PM (IST)
कार्यकर्ताओं का उचित मान-सम्मान रखेगी झामुमो जिला समिति : जिलाध्यक्ष
कार्यकर्ताओं का उचित मान-सम्मान रखेगी झामुमो जिला समिति : जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र, लातेहार : नवनियुक्त झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक गुरूवार को बजरंग होटल लातेहार में की गई। बैठक की शुरुआत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव एवं नवनियुक्त जिला सचिव शमशुल होदा एवं अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर बधाई दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव एवं कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव शमशुल होदा ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यसमिति एवं प्रखंड कमेटी के सदस्यों के नियुक्ति के संबंध में चर्चा की गई। इस पर जिला समिति लातेहार के वरीय नेताओं एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्षों ने अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में जो विश्वास पुन: मेरे ऊपर दिखाया है निश्चित रूप से मैं उस पर खरा उतरने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं को मिलाकर बेहतर कमेटी का निर्माण करना मेरा मुख्य उद्देश्य है ताकि सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को आम जनता के बीच पहुंचाने का कार्य करें साथ ही कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जिताने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके मान-सम्मान एवं हक की लड़ाई के लिए जिला कमेटी लातेहार 24 घंटे खड़ी रहेगी। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला सचिव पपन खान ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से केंदीय समिति सदस्य अरुण दुबे, दीपू सिन्हा, बिलासी टोपनो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी