मनिका विधायक पुत्री की शादी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

संवाद सूत्र बरवाडीह (लातेहार) बरवाडीह के मंगरा में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:30 PM (IST)
मनिका विधायक पुत्री की शादी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मनिका विधायक पुत्री की शादी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

संवाद सूत्र, बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह के मंगरा में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आकर कांग्रेस विधायक रामचन्द्र सिंह की पुत्री सीमा की शादी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ पेयजल विभाग मंत्री मिथलेश ठाकुर,ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से मंगरा पहुंचे। विधायक के घर से दूरी पर बने हेलीपैड पहुंचने के साथ ही मौजूद विधायक रामचन्द्र सिंह ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। यहां विधायक की पुत्री को सीएम सहित अन्य मंत्रियों को पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे तक शादी समारोह में रहने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी। लातेहार,गढ़वा और पलामू पुलिस बल सुरक्षा के लिए कई जगहों पर तैनात थे। पलामू के डीआईजी राजकुमार लकड़ा, पलामू प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी, बरवाडीह डीएसपी दिलू लोहरा, थानेदार श्रीनिवास सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी समेत पुलिस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। मौके पर सीएम ने कहा कि वह विधायक की पुत्री को आशीर्वाद देने शादी समारोह में आए थे। यहां आकर उन्हें अच्छा लगा। हेलीकॉप्टर देखने उमड़े लोग :

बरवाडीह के मंगरा में विधायक रामचन्द्र सिंह की पुत्री सीमा की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब दो बजे से ही सैकड़ो ग्रामीण हेलीपैड के पास पहुंच गए थे। जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लेकर हेलीकॉप्टर मंगरा पहुंचा तो उस समय भी ग्रामीण हेलीकॉटर देखने के लिए दौड़ते हुए जाते दिखे।

chat bot
आपका साथी