कमजोर विद्यार्थियों के विकास में पुस्तकें सहायक

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) चंदवा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में ज्ञान सेतु से जुड़ी पुस्तकों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 06:11 PM (IST)
कमजोर विद्यार्थियों के विकास में पुस्तकें सहायक
कमजोर विद्यार्थियों के विकास में पुस्तकें सहायक

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): चंदवा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में ज्ञान सेतु से जुड़ी पुस्तकों का वितरण बीआरसी में शुरू हुआ। बीईईओ जवाहर प्रसाद के दिशा-निर्देशन में सीआरपी विकास कुमार, दीपक कुमार और अन्य द्वारा राजकीय कृत मध्य विद्यालय हेसला, जीयूएमएस गोली, जीयूएमएस मनातु, यूपीएस जमुआरी, यूपीएस बारी, जीयूएमएस बोरसीदाग, यूपीएस खूंटकटी समेत प्रखंड के कई अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने संबंधित पुस्तकों का उठाव किया। सीआरपी विकास कुमार और दीपक कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार इन पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। पुस्तकों की विशेषता की जानकारी देते बताया कि कुछ विद्यार्थी वर्गाेन्नति तो प्राप्त कर लेते हैं लेकिन उनका बेसिक ज्ञान उस अनुपात में विकसित नहीं हो पाता। इन पुस्तकों से बच्चों के बेसिक ज्ञान में वृद्धि होगी। ये पुस्तकें वैसे बच्चों के ज्ञानात्मक विकास में सहायक होंगे। कमजोर बच्चों की मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी। शिक्षा में समानता दिखेगी। शिक्षा में गुणात्मक वृद्धि होगी। बड़ी बात यह होगी कि ये कम समय में बहुत कुछ सीख पाएंगे। यह भी बताया कि वर्ग एक से नौंवीं के बीच अध्ययनरत बच्चों के बीच उनके लर्निंग लेवल के स्तर को ठीक करने के लिए ज्ञान सेतु के पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। इससे वैसे बच्चों को ज्यादा फायदा होगा, जिसमें ज्ञान प्राप्ति की क्षमता उम्र के अनुसार कम है। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पुस्तकों का वितरण स्कूल में नामांकित विद्यार्थियों के बीच किया जायेगा। विगागीय निर्देश के बाद शिक्षकों द्वारा पुस्तकों का उठाव किया जा रहा है। मौके पर संजु कुमारी, सुनील कुमार सिंह, रामलाल उरांव, कुमारी अनामिका, अनुप बड़ाईक, चंद्रमण राम, विजय कुमार, उदय चरण भारती, कारनुइस लकड़ा परमेश्वर उरांव, ब्रह्मदेव भगत, अन्ना बलेरिया, कृष्णा कुमार समेत शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी