छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई में जुटे लोग

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) आस्था के महान पर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई में समिति के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 06:37 PM (IST)
छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई में जुटे लोग
छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई में जुटे लोग

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : आस्था के महान पर्व छठ को लेकर घाटों की सफाई में समिति के साथ विभिन्न संस्थानों के सदस्य जुट गए हैं। शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित देवनद-दामोदर और उत्तरी सिरे में स्थित भूषाढ़ छठ घाट के अलावा नगर समेत आसपास के गावों में स्थित छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य समिति सदस्यों की देखरेख में प्रारंभ कर दिया गया है। विवेकानदं छठ पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, भूषाढ़ छठ घाट की व्यवस्था में जुटे लाल राघवेंद्र प्रताप नाथ शाहदेव के दिशा'-निर्देशन में समिति के पदाधिकारी और सदस्य तन्मयता से कार्याें के संपादन में जुटे हैं। शनिवार को विवेकानंद छट पूजा समिति के राजेश चंद्र पांडेय, सत्येंद्र प्रसाद साहू, रामनरेश प्रसाद गुप्ता, प्रभाकर मिश्र, राज कुमार साहू, राजु गुप्ता, मनीष कुमार चांदो, आदर्श रविराज, एंबीशन कंप्यूटर सेंटर संचालक मोहिनिश कुमार बिक्की, संस्कृति क्लब के वेदांत अग्रवाल, बाल सृष्टि विद्यालय के मनोज सिंह पप्पू और विद्यालय के विद्यार्थी समेत अन्य देवनद-दामोदर छठ घाट पहुंचे और नदी के पहुंच पथ पर झाड़ू लगाने के साथ नदी के अंदर जमा अपशिष्ट पदार्थाें की साफ-सफाई की। इस दौरान वहां पहुंचे पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार समेत पुलिस जवानों ने भी सफाई में योगदान दिया। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्री कुमार ने समिति के साद विभिन्न संस्थानों द्वारा किए जा रहे श्रमदान की सराहना करते कहा कि जितना संभव हो सके सभी लोग छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ बेहतर व्यवस्था को बनाए रखने में सार्थक सहयोग करें। जहां तक उनके सहयोग की बात है तो किसी तरह की समस्या आने पर जानकारी दें। समस्या के समाधान का तत्काल प्रयास किया जाएगा। मौके पर संजय दुबे, राजेश सिंह राजू, राजेंद्र यादव, गौरव दुबे, दीपक निषाद्, मनोज मेहता, सूरज साहू समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी