पार्क के अधूरे कार्य को 15 तक करें पूर्ण : डीसी

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के विकास के प्रति संकल्पित लातेहार डीसी ने दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:40 PM (IST)
पार्क के अधूरे कार्य को 15 तक करें पूर्ण : डीसी
पार्क के अधूरे कार्य को 15 तक करें पूर्ण : डीसी

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के विकास के प्रति संकल्पित लातेहार उपायुक्त अबु इमरान रविववार को चंदवा पहुंचे। देवनद-दामोदर तट के उत्तरी सिरे पर स्थित इको पार्क में चकला हिडाल्को माइंस प्रतिनिधि द्वारा पार्क की सुंदरता और बेहतरीकरण कार्य के स्चरूप की जानकारी ली। हिडालको माइसं प्रतिनिधि से पार्क की जानकारी लेने के दौरान कहा कि पार्क के अंदर आवागमन के लिए वर्तमान में बने पथ को दुरुस्त करने के साथ, पूरे पार्क के अंदर और बाहर इको फ्रेंडली सोलर लाइट, पेयजल, बच्चों के लिए झूला समेत अन्य सुविधाएं बहाल कर 15 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व वहां पहुंचे लातेहार उपायुक्त अबू इमरान का हिडाल्को चकला कोल माइंस पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर हिडाल्को चकला कोल माइंस प्रतिनिधि राजीव कुमार, सीएसआर के अभय शर्मा व चंदन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर मिश्र, अजय वैद्य, चंद्रभूषण केसरी मंटू, मनीष कुमार गुप्ता समेत कई अन्य मौजूद थे।पार्क परिसर में पौधारोपण कर डीसी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश: चंदवा पहुंचे लातेहार उपायुक्त ने पार्क परिसर में पौधारोपण. कर पर्यावरण संरक्षण पर प्रतिबद्धता जताते लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। कहा कि जीवों के अस्तित्व बचाने और प्राणवायु ऑक्सीजन की प्राप्ति के लिए पौधारोपण के साथ उसका संरक्षण और संव‌र्द्धन आवश्यक है। डीसी के साथ चंदवा बीडीओ विजय कुमार, सीओ सुरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने पौधारोपण कर उसकी महता से लोगों को अवगत कराया। सभी लोगों को अपने जीवनकाल में यथासंभव पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

चार महीने में उपायुक्त ने दूसरी बार इको पार्क का जायजा: चार महीने में उपायुक्त अबू इमरान ने दूसरी बार चंदवा के देवनद-दामोदर तट पर स्थित इको पार्क का दूसरी बार जायजा लिया। पहली बार उपायुक्त 28 जून 2021 को इको पार्क का जायजा लिया था। तब पर्यावरण और पर्यटन पर प्रतिबद्धता जताते पार्क के सुंदरीकरण और बेहतरीकरण का भरोसा दिलाया था। तत्काल हिडाल्को माइंस प्रबंधन को इसके लिए सार्थक पहल करने का निर्देश दिया था।

chat bot
आपका साथी