छात्रा का शव दफनाते चार महिला समेत पुलिस के हत्थे चढ़े छह लोग

संवाद सूत्र बेतला (लातेहार) बरवाडीह थाना क्षेत्र में एक छात्रा के शव को जंगल में दफनाने के मामले में छह लोग हिरासत में लिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:58 PM (IST)
छात्रा का शव दफनाते चार महिला समेत पुलिस के हत्थे चढ़े छह लोग
छात्रा का शव दफनाते चार महिला समेत पुलिस के हत्थे चढ़े छह लोग

संवाद सूत्र, बेतला (लातेहार) : बरवाडीह थाना क्षेत्र में एक छात्रा के शव को जंगल में दफनाने के मामले का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना पर मौके पर पहुंचे बरवाडीह बीडीओ, एसडीपीओ और थाना प्रभारी की टीम ने थाना क्षेत्र के केचकी पंचायत ग्राम कचनपुर के दो मुहान से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों के बीच एक छात्रा का शव बरामद किया है। ग्रामीणों ने बरवाडीह थाना को सूचना दी कि कचनपुर दो मुहान के पास कुछ अनजान लोग शव को दफना रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके से शव दफना कर जा रहे छह लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही एक स्वीफ्ट कार (जेएच-01बीएम-5624) को भी जब्त किया है। बाद में बीडीओ राकेश सहाय की उपस्थिति में कब्र से शव को निकलवाया। पूछताछ के बाद दफनाई गई छात्रा की शिनाख्त लातेहार के उदयपुरा की सृष्टि हेम्ब्रम के रूप में की गई। हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि लातेहार की सृष्टि के माता पिता का निधन काफी पहले हो चुका है। ये हमलोगों के साथ ही डालटनगंज के जेलहाता में किराए के मकान में रहती थी और डालटनगंज के बीएन कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात हमलोग सो रहे थे तभी रात करीब एक बजे के लगभग सृष्टि आई और मुझे उठा कर बोली कि दीदी मुझे बचा लीजिए। हम जहर खा लिए हैं। इसके बाद हमलोग आनन-फानन में उसे डालटनगंज एमएमसीएच (सदर अस्पताल) में लेकर गए जहां डाक्टरों ने इलाज के बाद स्थिति में में सुधार नहीं होने पर रांची रिम्स रेफर कर दिया। हमलोग एम्बुलेंस से उसे लेकर रांची जा रहे थे पर जब लातेहार पहुंचे तो उसमे कोई हरकत नहीं हो रही थी। हमलोगों ने लातेहार सदर अस्पताल में रुक कर चिकित्सक से दिखाया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के साथ रह रही युवती ने बताया कि मौत की जानकारी हमने अपनी मम्मी को दिया तो मम्मी बोली कि शव को लेकर बरवाडीह के कचनपुर आ जाओ तब हमलोग यहां आए और एम्बुलेंस से शव को निकाल कर दफना दिया। उसने आगे कहा कि मृत युवती का प्रेम डालटनगंज के बारा लोटा निवासी बबलू तिवारी के साथ चल रहा था। मगर बबलू तिवारी ने दो दिन पहले अपने घर में फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में रांची के धुर्वा निवासी चुनु सिंह कार चालक, बरवाडीह के कल्याणपुर निवासी राम प्रसाद व पलामू के चैनपुर रामगढ़ निवासी एक महिला व इसकी तीन बेटी को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। उन्होंने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइडनोट भी मिला है। जिसमे लिखा हुआ कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, मैं भी तुम्हारे पास आ रही हूं। थाना प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगो से पूछ-ताछ चल रही सच्चाई क्या है इसकी जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी