पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाद सूत्र लातेहार सदर थाना क्षेत्र के लूटी गांव में एक महिला शांति देवी (60 वर्ष) को अपहर का आरोपी पकड लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 07:08 PM (IST)
पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के लूटी गांव में एक महिला शांति देवी (60 वर्ष) को अपहरण कर हत्या करने के मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए में से लूटी गांव निवासी सुरेंद्र यादव( 22 वर्ष) व कमेश्वर यादव (60 वर्ष) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि नाबालिक बालक को बाल सुधार गृह डाल्टेनगंज भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किए गए कुल्हाड़ी और साइकिल भी बरामद कर लिया है।पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर बताया कि महिला शांति देवी को तीनों लोगों ने 28 सितंबर को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद महिला को हत्या कर शव को पत्थर से बांध बोरा में बंदकर एक कुआं में फेंक दिया गया था। महिला का शव बुधवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासीयातू के एक कुआं से बरामद किया गया है।गिरफ्तार तीनों लोगों ने महिला की हत्या की बात स्वीकार भी किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने आगे बताया कि 28 सितंबर को महिला शांति देवी शराब पीकर आए और तीनों लोगों को गाली-गलौज करने लगी। इसी से गुस्सा आकर तीनों लोगों ने मिलकर महिला को हत्या कर दी। इससे पहले भी दोनों लोगों के बीच हमेशा झगड़ा होते रहता था। इस मामले को लेकर वृद्ध महिला की बेटी रीता देवी ने 3 अक्टूबर को लातेहार थाना कांड संख्या 238/21 भादवि की धारा 364,365/34,डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था।इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, अजय दास,दिवाकर धोबी समेत जवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी