आठ दिन से लापता महिला का शव कुंए से बरामद

संवाद सूत्र लातेहार सदर थाना क्षेत्र के लूटी गांव निवासी सलेसर यादव की पत्नी शांति देवी का शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 06:33 PM (IST)
आठ दिन से लापता महिला का शव कुंए से बरामद
आठ दिन से लापता महिला का शव कुंए से बरामद

संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के लूटी गांव निवासी सलेसर यादव की पत्नी शांति देवी उम्र 60 वर्ष को आठ दिन पूर्व घर से अपहरण कर मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला का शव बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातू गांव के एक कुएं से बरामद किया है। उनके स्वजनों की ओर से पांच दिन पूर्व लातेहार थाना में महिला के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने छानबीन कर बुधवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातु गांव के एक कुएं में महिला का शव बरामद किया है। कुंए से महिला का शव मिलने पर गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान लुटी गांव से चार लोगों उठाकर पूछताछ कर रही है। जिसमें लूटी गांव के कामेश्वर यादव, उमेश यादव, सतेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि जमीन विवाद को लेकर महिला शांति देवी का अपहरण घर से किया था। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की मौत के मामले की जांच पुलिस गहनता से कर रही हैं। इधर महिला के दामाद डाल्टेनगंज निवासी संतोष यादव ने बताया कि गांव में अक्सर ही जमीन विवाद को लेकर झगड़ा होते रहता था। पांच दिन पूर्व लातेहार थाना में सांस का अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया मेरे ससूर सलेसर यादव किसी केश में लातेहार मंडल कारा में सजा काट रहे है।

chat bot
आपका साथी