रूद्राभिषेक से शांति, समृद्धि व आनंद की होती है प्राप्ति

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) चंदवा के प्रसिद्ध पीपल पेड़ के नीचे शनि तथा हनुमान मंदिर परिसर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:59 PM (IST)
रूद्राभिषेक से शांति, समृद्धि व आनंद की होती है प्राप्ति
रूद्राभिषेक से शांति, समृद्धि व आनंद की होती है प्राप्ति

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : चंदवा के प्रसिद्ध पीपल पेड़ के नीचे शनि तथा हनुमान मंदिर परिसर में स्थित हालिया प्राण प्रतिष्ठा किए गए बाबा विश्वनाथ मंदिर में पवित्र श्रावण मास के पहल दिन रुद्राभिषेक किया गया। बतौर यजमान दिलीप साहू टुन्नू, सुमन साहू, शिखा साहू, श्रेया श्री, कृष कुमार साक्षी कुमारी, आलोक कुमार समेत अन्य ने मंदिर पुजारी पं ओम पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक में हिस्सा लिया। रुद्राभिषेक की महिमा का बखान करते पं. श्री पाठक ने कहा कि रुद्राभिषेक से शांति, समृद्धि व आनंद की प्राप्ति होती है। कहा कि रुद्राभिषेक से प्रकृति में साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। मानसिक शुद्धि व शारीरिक शक्ति के विकास में भी यह सहायक होता है। कहा कि श्रावण मास में रुद्राभिषेक एक प्राचीन मंत्रोच्चारण विधि है जो जीवात्मा और प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा को बढाता है और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करती है। रूद्राभिषेक में सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है। अभिष्ट कामना की पूर्ति भी होती है। आगे कहा कि संसार में ऐसी कोई वस्तु, वैभव अथवा सुख नहीं जिसे रूद्राभिषेक से प्राप्त नहीं किया जा सकता। शास्त्रों का बखान करते हुए कहा कि जब रुद्राभिषेक होता है तब प्रकृति फलती-फूलती है। प्रसन्न होती है। इसके मंत्रों में असीम शक्ति विद्यमान है जिससे क्षेत्र का कल्याण होता है। श्रावण मास में रूद्राभिषेक का विशेष फल मिलता है। महामारी का नाश हो जाता है। मौके पर राजकुमार पंडा, संदीप कानोडिया, अमरदीप साहू, सुधीर प्रसाद, अर्जुन अग्रवाल, निर्मल भारती, धर्मेद्र भारती, तोसु कुमार, भोला रजक, रीशु भारती, अजीत कुमार, अनुप कुमार, विवेकानंद गुड्डू, अजय कुमार, टूटू समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी