सरकारी निर्देशों का पालन कर मनी बकरीद

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) वैश्विक महामारी और जारी गाइडलाइन के बीच त्याग व बलिदान का प्रत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:25 PM (IST)
सरकारी निर्देशों का पालन कर मनी बकरीद
सरकारी निर्देशों का पालन कर मनी बकरीद

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : वैश्विक महामारी और जारी गाइडलाइन के बीच त्याग व बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा चंदवा में भी कुर्बानी के साथ संपन्न हुआ। मुकर्रर वक्त पर मस्जिदों में मस्जिद प्रमुख और गाइडलाइन के अनुसार कुछ लोगों ने नमाज अदा की। गुलशने सैयदना मदरसा शुक्रबाजार के हाफिज शेर मोहम्मद, जामा मस्जिद चंदवा समेत अन्य मस्जिदों में मस्जिद प्रमुखों ने ईद-उल-अजहा के बारे में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से जानकारी देते बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वार्थ से परे होना चाहिए। अपने को मानव के कल्याण के लिए लगाना चाहिए। बच्चों को आंरभ से ही मानवता का पाठ पढ़ाना चाहिए ताकि विश्व में मानवता कायम रहे। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर कुर्बानी के बारे में बताया कि इस त्योहार में जानवर की कुर्बानी एक प्रतीकात्मक कुर्बानी है। आज हम यह संकल्प लें कि बुराईयों को कभी हावी नहीं हाने देंगे। अपना जीवन विश्व के कल्याण के लिए लगा देंगे। इब्राहिम की कहानी बयां करते बताया कि अल्लाह की आज्ञा के अनुसार उन्होंने अपने इकलौते पुत्र इस्माईल की कुर्बानी देनी चाही। आंख मूंद कर कुर्बानी के लिए जैसे ही उन्होंने अपने बेटे पर चाकू चलाया तो देखा कि दुम्बा (एक तरह का जानवर) की कुर्बानी हो गई है और बेटा बगल में खड़ा है। अल्लाह की परीक्षा में वह पास हो गया। यह भी कहा कि अल्लाह हमारी परीक्षा लेता रहता है। इसमें धैर्य नहीं खोना चाहिए। जारी गाइडलाइन के बीच नमाज अदायगी के बाद लोगों ने एक-दूसरे को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बधाईयां दी। किसी तरह की अनहोनी से बचने को लेकर सभी मस्जिदों के समक्ष मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के साथ एसआई विकास कुमार शर्मा, नारायण यादव, राजीव कुमार, नंदजी राय, मुनेश्वर प्रसाद, रामचंद्र समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान प्रखंड के सभी मस्जिदों के अलावा शहर और गांव में भ्रमण करती दिखी। उपप्रमुख हाजी फिरोज अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता अयूब खान, शाहिद खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, बाबर खान, डा. शम्स रजा, साजिद खान लिट्टू, मो सरफराज समेत अन्य मुस्लिम नेता और कार्यकर्ता लोगों से जारी गाइडलाइन के बीच बकरीद मनाने की अपील करते देखे गए।

chat bot
आपका साथी