ब्रह्मदेव हत्याकांड की होनी चाहिए जांच

संवाद सूत्र लातेहार झारखंड जनाधिकार महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल 17 जून को गारू थाना क्षे˜

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:23 PM (IST)
ब्रह्मदेव हत्याकांड की होनी चाहिए जांच
ब्रह्मदेव हत्याकांड की होनी चाहिए जांच

संवाद सूत्र, लातेहार: झारखंड जनाधिकार महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल 17 जून को गारू थाना क्षेत्र के पीरी के गनईखाड जंगल में 12 जून को एक युवक की हत्या की जांच करने पहुंचा था। ग्रामीणों व पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के बाद बुधवार को समाहरणालय के स्थित वासाओड़ा में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रतिनिधिमंडल की आलोका कुजूर ने बताया कि पुलिस की दमनकारी नीति के कारण ब्रह्मदेव सिंह की हत्या हुई है। पुलिस के द्वारा ब्रह्मदेव सिंह को उसके घर के कुछ दूरी पर मारा गया है और पुलिस उसके शव हो टांग कर जंगल की ओर ले गई, ताकि इसे मुठभेड़ का रूप दिया जा सके। ब्रह्मदेव सिंह को गोली मारने के बाद गांव के पांच ओर ग्रामीणों को घर से पकड़ कर जंगल ले गए और उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया। लेकिन समय रहते पत्रकार की मौजूदगी के कारण पुलिस के द्वारा रचा गया षड्यंत्र बेनकाब हो गया। सिराज दत्ता ने कहा कि पुलिस द्वारा पांच ग्रामीणों के विरुद्ध गारू थाना में आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, जो सरासर गलत है। प्रफुल्ल लिडा ने कहा कि पुलिस द्वारा जिन ग्रामीणों को गवाह बनाया गया है, उन्हें घटना की जानकारी भी नहीं है। पुलिस उसे गलत तरीके से एक सादा कागज में हस्ताक्षर करवाकर गवाह बनाया गया है। इसकी जांच करने की गई? प्रतिनिधिमंडल डीआईजी, उपायुक्त व डीएसपी से मिल कर निष्पक्ष जांच की मांग भी किया है। इस मौके पर एलिना होरो, सेलेस्टीन कुजूर, सोहराई खेरवार, दिनेश्वर सिंह, बिरसा मुंडा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी