चंदवा में अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) झारखंड से बिहार ले जाने वाले अवैध शराब तस्करों का धंधा लॉक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:21 PM (IST)
चंदवा में अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चंदवा में अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : झारखंड से बिहार ले जाने वाले अवैध शराब तस्करों का धंधा लॉकडाउन में भी जारी है। जब पुलिस को जानकारी मिल पाती है तो ये धरे जाते हैं अन्यथा तस्करों की चांदी रहती है। ऐसा ही एक मामला तब प्रकाश में आया जब लातेहार पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि रांची से एक कार अवैध शराब की खेप लेकर चंदवा-डालटनगंज के रास्ते बिहार जाने को निकली है। सूचना पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। सूचनानुसार गठित पुलिस बल की टीम ने एनएच 39 पर स्थित थाना क्षेत्र के चेकनाका के समीप विशेष चेकिग अभियान चलाया। इसी दौरान मारूति सुजूकी कार (जेएच 01 वी 2345) वहां पहुंची। संदेह के आधार पर कार की तालाशी ली गई। पहले तो पुलिस को निराशा हाथ लगी लेकिन मिली सूचना और संदेह के आधार पर कार की पिछली सीट के नीचे बने अंडरग्राउंड बॉक्स को खुलवाने के लिए उसके लॉक को काटा गया तो पाया कि उसके अवैध शराब (ब्लैक डॉग) की 64 बोतले हैं। अवैध शराब के साथ जब्त तस्करों अभिनव कुमार सिंह (पिता विनय कुमार सिंह, टुको बेड़ो, रांची) व बसंत लोहरा (पिता सुखदेव लोहरा, काटुलहना रातू, रांची) को चंदवा थाना पुलिस, थाना लाकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी थी। जब्त शराब की कीमत लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही थी। अभियान में पुलिस निरीक्षक के साथ एसआई विकास कुमार समेत पुलिस बल शामिल थी। बता दें कि पूर्व में भी चंदवा थाना पुलिस ने पिकअप के अंडरग्राउंड बॉक्स में रखी अवैध शराब की खेप को पकड़ा था।

chat bot
आपका साथी