चंदवा में हाथियों का आतंक

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) प्रखंड के चकला पंचायत के अम्बाटांड गांव में जंगली हाथियों ने ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:25 PM (IST)
चंदवा में हाथियों का आतंक
चंदवा में हाथियों का आतंक

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : प्रखंड के चकला पंचायत के अम्बाटांड गांव में जंगली हाथियों ने फिर उत्पात मचाया। अम्बाटांड़ निवासी सुकी देवी (पति स्व. चन्दु उरांव) व झुमन देवी (पति स्व. जगन्नाथ उरांव) के धरों को नुकसान पहुंचाया। घर में रखे अनाज को भी चट कर गए। जंगली हाथियों द्वारा ग्रामीणो को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना के बाद पंचायत मुखिया पूमन रंजीता एक्का पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना देते हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। हो रही बारिश के बीच हाथियों द्वारा घर को क्षतिग्रस्त किए जाने से पीड़ित और हाथियों के पुन: आगमन से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सहयोग की गुहार लगाई है। बता दें लगभग एक माह पूर्व 25 जंगली हाथियों का समूह चकला पंचायत के पड़वा हरैया टोला में उत्पात मचाया था। अनाज की गंध और उसे खाने की जिद के बीच जंगली हाथियों ने मंगा उरांव (पिता स्व. बबुआ उरांव), शीला मोसोमात (पति स्व. राजराज उरांव), फूलमनी देवी (पति बंधु उरांव), सोमरा उरांव (पिता मंगु उरांव), रामेश्वर उरावं (पिता मंगु उरांव), महेंद्र उरांव (पिता रूपण उरांव) के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। खेतों में लगी मकई, गेहूं समेत अन्य फसलों को नष्ट करने के साथ लगभग एक सौ पेड़ो में लगे आम के फलों, कटहल, केला समेत अन्य फलदार पौधों को भी क्षति पहुंचाईं थी। पुआल रखे कई मचानों को ध्वस्त कर दिया। कई लोगों के घर के बाहर लगी बाउंड्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कई मवेशियों को भी क्षति पहुंचाई थी। हाथियों द्वारा लगातार फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीण दहशतजदा हैं।

chat bot
आपका साथी