किसानों के समर्थन में भाजपा ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र लातेहार राज्य सरकार द्वारा किसानों से क्रय धान के बकाए का भुगतान नहीं किए जा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:18 PM (IST)
किसानों के समर्थन में भाजपा ने किया प्रदर्शन
किसानों के समर्थन में भाजपा ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, लातेहार : राज्य सरकार द्वारा किसानों से क्रय धान के बकाए का भुगतान नहीं किए जाने एवं कोरोना संकट के बीच किसानों की समस्याओं के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू की अध्यक्षता में शुक्रवार को वार्ड नंबर दो मे एक दिवसीय धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि लातेहार जिला उपाध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार एवं लातेहार जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह के मार्गदर्शन में नगर मंडल लातेहार में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता हेमंत की सरकार से परेशान है। किसानों को पिछले बार की धान की गई खरीदी किसानों से क्रय धान के बकाए का भुगतान नहीं अबतक नहीं किए जाने के कारण किसान कर्ज लेने के लिए मजबूर हो गए है। बरसात आने पर किसान खेती को लेकर चितित है परंतु राज्य सरकार किसानों के प्रति संवेदनशीलता खत्म हो गई है। जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि राज्य में हेमंत की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है। उन्होंने कहा किसान पैसे के अभाव मे आत्महत्या करने को मजबूर है लेकिन सरकार के कानों में जुह तक नहीं रेंग रही है।इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष गौतम गुप्ता, उपाध्यक्ष बबन मांझी,कोषाध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी, भाजयुमो जिला महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कुमार सागर, महामंत्री राहुल गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी विवेकानंद गुप्ता कार्यसमिति सदस्य अमर विश्वकर्मा, राजू दास, धीरेंद्र शुक्ला समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी