चीरो गांव में एक अधेड़ ने की आत्महत्या

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) थाना क्षेत्र के तुरी टोला (चीरो) में एक व्यक्ति ने घर के बाहर छ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:50 PM (IST)
चीरो गांव में एक अधेड़ ने की आत्महत्या
चीरो गांव में एक अधेड़ ने की आत्महत्या

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): थाना क्षेत्र के तुरी टोला (चीरो) में एक व्यक्ति ने घर के बाहर छत की लकड़ी में रस्सी से झूलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रतन उरांव (पिता दीपन उरांव) मंगलवार की शाम अपनी पत्नी नगिया देवी को शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह कहां गया। किसी को जानकारी नहीं मिली। बुधवार को उसका शव घर के बाहर झूलता हुआ पाया गया। देर शाम उसकी पत्नी भी गांव में हो रही शादी-समारोह में शामिल होने चली गई। रात्रि लगभग 11 बजे वह शादी-समारोह से लौटी और कमरे में सोने चली गई। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बुधवार की सुबह गांव से शादी के लिए लातेहार गई बारात वापस गांव लौटी। इसी बीच एक ग्रामीण की नजर झूलते रतन पर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। आवाज सुनकर उसकी पत्नी भी उठी और दरवाजा खोला तो पाया कि उसका पति रस्सी के सहारे झूल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो जब लोग झूलते शव को उतारने पहुंचे तो पाया कि शव का पांव जमीन को छू रहा है। गांव में हो रही शादी के बीच आत्महत्या की इस खबर से लोग सकते में आ गए। पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसआई दिनेश कुमार शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई। मृतक के छह बच्चे हैं। पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा ने इस बाबत बताया कि प्रथम ²ष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। चंदवा थाना पुलिस आत्महत्या समेत अन्य बिदुओं को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

chat bot
आपका साथी