बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की इलाज के अभाव में मौत

संवाद सूत्र लातेहार सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए लाखों रुपये खर्च कर जच्चा-बच्चा की जान बचा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:54 PM (IST)
बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की इलाज के अभाव में मौत
बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की इलाज के अभाव में मौत

संवाद सूत्र, लातेहार : सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए लाखों रुपये खर्च कर जच्चा-बच्चा की जान बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन लातेहार जिले के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण सदर थाना क्षेत्र के लबरपुर निवासी प्रमोद भुइयां की पत्नी फूलमती देवी उम्र 24 वर्ष ने शनिवार को एक बच्चे को जन्म देकर इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र हेठ पोचरा में शनिवार की सुबह सत बजे प्रसव पीड़ा से तड़पते हुए गर्भवती महिला फूलमती देवी को सहिया ने भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद एएनएम के द्वारा सामान्य प्रसव से फूलमती देवी ने 11.30 बजे एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के कुछ समय के बाद महिला की स्थिति खराब होती गई। रक्त की कमी होने के बाद एएनएम के द्वारा आनन-फानन में महिला को ममता वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंद्रमणि बाखला ने जांच कर 1. 30 बजे महिला को मृत घोषित कर दिया।

पति नहीं कर पाया अंतिम दर्शन :

फूलमती देवी की मौत होने के बाद पति को पत्नी का अंतिम दर्शन तक नसीब नहीं हो सका। प्रमोद भुइयां मजदूरी करने जिले से दूसरे प्रदेश गया है। कोट ::

उप स्वास्थ्य केंद्र हेठ पोचरा केंद्र में गर्भवती महिला प्रसव के लिए शनिवार को आई हुई थी। प्रसव के उपरांत रक्त की कमी होने के बाद मैंने अपने कपड़े पहनाकर ससमय महिला को ममता वाहन से सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया।

- रेवती रमन, एएनएम उपस्वास्थ्य केंद्र हेठ पोचरा, लातेहार।

chat bot
आपका साथी