वनों में न लगाएं खर-पतवारों में आग

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) वन विभाग कार्यालय में रविवार को जंगल को आग से बचाव पर कार्यशा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:54 PM (IST)
वनों में न लगाएं खर-पतवारों में आग
वनों में न लगाएं खर-पतवारों में आग

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : वन विभाग कार्यालय में रविवार को जंगल को आग से बचाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। रेंजर अभय कुमार ने कहा कि जंगल की आग पर नियंत्रण के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। हमें किसी भी कीमत पर जंगल की आग को बचाने का प्रयास करना चाहिए। महुआ का सीजन शुरू हो रहा है। महुआ चुनने के लिए लोग नीचे गिरे पत्तों को हटाने के लिए आग लगा देते हैं। कई बार यह आग काफी भयावह हो जाती है। उस पर नियंत्रण पाना भी मुश्किल हो जाता है। इससे भारी क्षति उठानी पड़ती है। बताया कि बारिश के मौसम में कई पेड़-पौध्ेो खूब बढ़ जाते हैं। झाड़ियां और घास-फूस भी खूब बढ़ जाते हैं। गर्मियों में ये झाड़ियां और घास-फूस सू्रख जाती हैं। जंगल में यदि एक बार आग पकड़ लेती है तो उपयुक्त माहौल और ईंधन की उपलब्धता के कारण वह तेजी से फैलती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो आग और तेजी से फैलती है। इस पर नियंत्रण के लिए जागरूकता और सबकी सहभागिता आवश्यक है। वनपाल राजेन्द्र प्रजापति, वीरेंद्र कुमार समेत अन्य वनकर्मियों ने भी लोगों को दावानल से बचने की जानकारी के लिए लोगों को जागरूक किया। बताया गया कि जीवों का वजूद बचा रहे इसके लिए वनों को आग लगने से बचाना और उनका संरक्षण आवश्यक है। मौके पर मंगल सिंह, देवनाथ भगत, मनोज उरांव, संतोष उरांव, उमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार पांडेय, सत्यनारायण पांडेय, विश्वास देव पांडेय, शिवशंकर राम, आलोक तिग्गा, वन समिति सदस्य, ग्रामीण महिलाएं समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी