48 घंटे बाद जमुआरी से अपहृत छोटन ढोंठी से बरामद

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बरवाटोल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:21 PM (IST)
48 घंटे बाद जमुआरी से अपहृत छोटन ढोंठी से बरामद
48 घंटे बाद जमुआरी से अपहृत छोटन ढोंठी से बरामद

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बरवाटोली पंचायत के जमुआरी से अपहृत छोटन महतो शनिवार की देर रात नाटकीय अंदाज में ढोंठी से बरामद कर लिए गए। 48 घंटे से गायब छोटन को ढूढ़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार की देर शाम ढोंठी गांव के पास देखे जाने की सूचना चंदवा थाना पुलिस को मिली। पुलिस के निर्देश पर वहां पहुंचे लोगों ने छोटन को चंदवा थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले गई, जहां चेकअप किया गया। मानसिक स्थिति ठीक नहीं है अभी, इसलिए कुछ बता पाने में असमर्थ हैं। इधर, दो दिनों तक छोटन को कहां रखा गया, हथियारबंद अज्ञात अपराधकर्मी कौन थे और क्यों अपहरण किया गया, पुलिस न सवालों का जवाब ढूंढ रही है। क्या था मामला: 27 नवंबर की रात्रि रंजीत यादव ने अपने पिता छोटन महतो के अपहरण की प्राथमिकी चंदवा थाना में दर्ज कराई थी। बताया था कि 26 नवंबर गुरुवार की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे चार हथियार बंद लोगों ने बंदूक की नोक पर उसके पिता का अपहरण कर लिया था। इसके बाद हथियारबंद बंदूकधारी उन्हें जंगल की ओर ले गए थे। इसके पूर्व 25 नवंबर बुधवार की रात्रि चाचा संहगू महतो के साथ पिता का जमीन को लेकर विवाद हुआ था। अपहरण की इस सूचना के बाद पुलिस अपने सूत्रों के अनुसार मामले की तफ्तीश में जुटी थी। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ वीरेंद्र राम खुद चंदवा थाना में कैंप कर मामले के अनुसंधान में जुटे थे। कहते हैं एसडीपीओ: लातेहार एसडीपीओ वीरेंद्र राम ने बताया कि गायब छोटन महतो को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मानसिक शून्यता के बीच वह स्पष्ट कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी