अहर्निश सेवा भाव से डटे रहे स्वयंसेवक : राणा

संवाद सूत्र बारियातू (लातेहार) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बारियातू की सायं शाखा में शुक्रव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
अहर्निश सेवा भाव से डटे रहे स्वयंसेवक : राणा
अहर्निश सेवा भाव से डटे रहे स्वयंसेवक : राणा

संवाद सूत्र, बारियातू (लातेहार) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बारियातू की सायं शाखा में शुक्रवार को विजयादशमी उत्सव मनाया। उत्सव की शुरुआत शक्ति की अधिष्ठात्रि मां दुर्गा, भारत माता, डा. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी के समक्ष पलामू विभाग संचालक जानकीनंदन राणा ने दीप जलाकर और फूल चढ़ा कर किया। जिसके बाद शस्त्र पूजन किया गया। विभाग संचालक ने कहा कि संगठन में अजेय शक्ति होती है। कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में संघ के स्वयं सेवक अहर्निश सेवा भाव से डटे रहे। कार्यक्रम के अंत में संघ प्रार्थना की गई। उत्सव में सानू यादव, सोनू कुमार, लाल बाबू, नितीश कुमार, सचिन राज, शौर्य राज, सिद्धार्थ राज, प्रणव, कुमार पवन व चंदन सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी