नौ दिसंबर को होनी थी शादी, फांसी लगा दे दी जान

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) शहर से सटे धोबीटोला में फांसी के फंदे से झूलकर एक युवक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:41 PM (IST)
नौ दिसंबर को होनी थी शादी, फांसी लगा दे दी जान
नौ दिसंबर को होनी थी शादी, फांसी लगा दे दी जान

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : शहर से सटे धोबीटोला में फांसी के फंदे से झूलकर एक युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृत युवक अनिल प्रसाद गुप्ता (26, पिता विमल साव) साप्ताहिक हाट में मसाला बेचने का काम करता था। गुरुवार, घटना की रात घर में बहन और भाई थे। रात्रि भोजन के बाद दोनों अलग अलग कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह बहन घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी उसकी नजर घर में लगे पाइप में रस्सी के सहारे झूलते भाई पर पड़ी। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पड़ोसियों द्वारा आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कारवाई में जुट गई। मृतक पांच बहनों के बीच अपने घर का इकलौता चिराग था। जानकारी के अनुसार उसकी शादी नौ दिसंबर को खलारी में होनी थी। हत्या या आत्महत्या पर संशय के साथ लाकडाउन के बाद आर्थिक स्थिति खराब होने और मानसिक तनाव को लेकर आत्महत्या की चर्चा भी रही। दशहरा के बीच युवक द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से स्वजन और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी