छठवें दिन हुई माता स्कंदमाता कीे पूजा

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) वैश्विक महामारी के बावजूद शारदीय नवरात्र के छठे दिन गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:56 PM (IST)
छठवें दिन हुई माता स्कंदमाता कीे पूजा
छठवें दिन हुई माता स्कंदमाता कीे पूजा

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : वैश्विक महामारी के बावजूद शारदीय नवरात्र के छठे दिन गुरुवार को शहर समेत आसपास के गांवों के पूजा पंडालों में ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। आरती के बाद माता दुर्गा के रूप नवपत्रिका निर्माण के बाद बिल्वाभिमंत्रण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। दुर्गामंडल हरैया के आचार्य पं. रमेश मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बतौर यजमान रविकांत दुबे व अन्य ने इस बिल्वाभिमंत्रण पूजा में हिस्सा लिया। मौके पर आचार्य श्री मिश्र ने कहा कि इस पूजा-अर्चना में हिस्सा लेने वाले के दुखों का विनाश हो जाता है। वह सुख-समृद्धि की ओर अग्रसर होता है। इधर दुर्गा पूजा को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया है। शहर के दुर्गामंडल हरैया (कामता), बुधबाजार चंदवा, थाना टोली, दुबे जी का गोला, टोरी रेलवे स्टेशन, रोल (महुआमिलान), रक्शी, लुकूइया, वनशक्ति, सेरक समेत प्रखंड के सभी पूजा समितियों द्वारा वैश्विक महामारी को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। मास्क और शारीरिक दूरी को अनिवार्य कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी