कार्यालय का किया निरीक्षण, त्रुटियों को सुधारने का निर्देश

संवाद सूत्र महुआडांड़ (लातेहार) अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ने बुधवार को अंचल क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:10 AM (IST)
कार्यालय का किया निरीक्षण, त्रुटियों को सुधारने का निर्देश
कार्यालय का किया निरीक्षण, त्रुटियों को सुधारने का निर्देश

संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार) : अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप ने बुधवार को अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय से संबंधित सभी प्रकार के कागजात का निरीक्षण किया गया। एसी ने बताया कि अंचल कार्यालय के सभी कागजात का निरीक्षण उनके द्वारा किया गया, जिसमे कैशबुक, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं अंचल नजारत के सभी कागजात की बारीकी से जांच की गई जो संतोषजनक पाया गया। साथ ही कुछ त्रुटियां थीं, जिसे 15 दिनों के भीतर सुधारने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस दौरान उनके द्वारा यह भी जांच किया गया कि जिले से जो भी निर्देश अंचल कार्यालय को दिया जाता है। उसका सही तरीके से अंचलाधिकारी द्वारा अनुपालन किया जाता है या नहीं। जिस पर उन्होंने जिला से दिए गए निर्देश को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया। उन्होंने ऑनलाइन म्यूटेशन की स्थिति का जायजा लेते हुए प्रखंड क्षेत्र में सूखा से प्रभावित रिपोर्ट पर नजर दौड़ाई। इस दौरान उन्होंने सीओ जुल्फिकार अंसारी से अंचल कार्यालय में किए जा रहे कार्य प्रगति की जानकारी भी ली। इस दौरान अंचल निरीक्षक राजेंद्र यादव समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे। अपर समाहर्ता ने अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम नीत निखिल सुरीन, चिकित्सा बीडीओ टूडू दिलीप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित खलखो एवं कोविड केयर सेंटर प्रभारी के साथ बैठक कर कोरोना संबंधित विस्तृत जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी