मंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं ने मनिका विधायक को सुनाई खरी-खोटी

संवाद सूत्र लातेहार लातेहार के होटल सेलीब्रेशन में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:08 AM (IST)
मंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं ने मनिका विधायक को सुनाई खरी-खोटी
मंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं ने मनिका विधायक को सुनाई खरी-खोटी

संवाद सूत्र, लातेहार : लातेहार के होटल सेलीब्रेशन में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में शिरकत करने पहुंचे सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। मनिका के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को लेकर कार्यकर्ताओं ने सभा के दौरान मंत्री के सामने ही जमकर हंगामा किया। विधायक के नहीं आने की स्थिति में कृषि मंत्री कार्यक्रम में करीब दो घंटे देर से पहुंचे। वह कार्यक्रम में पहुंचने के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करने लगे। मंत्री का संबोधन जैसे ही समाप्त हुआ सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि 44 वर्ष के बाद पहली बार मनिका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। मनिका विधायक को खरी खोटी सुनाते हुए वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार करना विधायक को महंगा पड़ेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को नेताओं ने रोकने का प्रयास भी किया लेकिन उनका आक्रोश कम नहीं हुआ। इस मौके पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पांकी के पूर्व विधायक बिट्टू सिंह, जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अफताब आलम, जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, सुरेंद्र पासवान, जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, प्रिस गुप्ता, बसंत यादव, सुरेंद्र उरांव, साजन कुमार, अमर यादव, मोती उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी