पत्नी पर पति को जलाने का आरोप, रिम्स रेफर

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) थाना क्षेत्र के सरोजनगर में आपसी विवाद में एक पत्नी ने घरेलू विव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:08 AM (IST)
पत्नी पर पति को जलाने का आरोप, रिम्स रेफर
पत्नी पर पति को जलाने का आरोप, रिम्स रेफर

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : थाना क्षेत्र के सरोजनगर में आपसी विवाद में एक पत्नी ने घरेलू विवाद में अपने पति को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक ठाकुर का इलाज रिम्स रांची में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शहर से सटे सरोजनगर में दंपति अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। महीनों बाद 10 दिन पूर्व 20 सितंबर को मायके से ससुराल लौटी पूजा की अनबन पति दीपक से हुई थी। परिजनों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए अचानक से चीखने की आवाज आई तो पिता सुनील ठाकुर और बहन पूजा कुमारी ने दीपक को आग की लपटों से घिरा देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। पिता और बहन ने कंबल निकालकर भाई को बचाने का प्रयास किया। इस बीच मां भागमती देवी और आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। लोगों की मानें तो दीपक ने आग लगने की वजह अपनी पत्नी को बताया। कहा उसकी पत्नी उसके ऊपर तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दी। पड़ोसियों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदवा लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। युवक का आधा से अधिक शरीर जल चुका है। दीपक की बहन और पिता देर रात ही रिम्स चले गए। वही लड़की ने देर रात ही अपने परिजनों को पूरे घटना की जानकारी दे दी। गुरुवार को लड़की के परिजन चंदवा पहुंचे और लड़की को अपने साथ ले गए। लड़की के परिजनों की माने तो लड़के ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद: दीपक की शादी मझिगांवा निवासी अरूण ठाकुर की पुत्री पूजा से वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होता रहता था। कई बार दोनों का मामला पंचायत और थाना भी पहुंचा था लेकिन बुधवार की रात हुई लड़ाई ने लड़के की जिदगी पर आफत ला दिया। दीपक अपने माँ-बाप इकलौता बेटा है जो फुटपाथ पर सैलून (नाई) का दुकान चलाता था। घटना के बाद से दीपक की मां का रो- रोकर बुरा हाल था।

घटना की लिखित शिकायत मिलते ही होगी कारवाई : पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने इस बाबत बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अब तक इसकी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लिखित शिकायत के साथ ही आवश्यक कानूनी कारवाई अवश्य की जाएगी।

chat bot
आपका साथी