भाजपा ने किसानों को ठगने का किया काम : जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता लातेहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कमेटी लातेहार।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
भाजपा ने किसानों को ठगने का किया काम : जिलाध्यक्ष
भाजपा ने किसानों को ठगने का किया काम : जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, लातेहार: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कमेटी लातेहार की ओर से सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय के समीप भारत सरकार के द्वारा किसान बिल के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान बिल पारित कर किसानों को ठगने का काम किया है। संसद से कृषि बिल पास लाने के बाद से ही लगातार किसानों के द्वारा भी प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा जबरन इस बिल को पारित करने का काम किया है। यह बिल पारित होने से अनाज मंडी, सब्सिडी मंडी व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का दावा है कि अब किसान अपनी फसल देश में कहीं भी भेज सकते हैं। जो पूरी तरह झूठ बोला जा रहा है। राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि कृषि बिल किसानों के लिए काला कानून के बराबर है। राजद प्रदेश सचिव मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार यह कानून किसानों के लिए नहीं पूंजी पतियों के लिए लाया है। धरना के समापन के बाद जिला कमेटी के द्वारा काला कानून को वापस लेने की मांग को लेकर उपविकास आयुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अजय चौधरी,प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, कन्हाई पासवान, जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, जिला सचिव बबलू गिरि, झर्मेंद्र यादव, देववंश यादव, सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र यादव श्याम सुंदर यादव, मोहम्मद निजाम,जितेंद्र यादव, मोहम्मद अली हसन, रामनाथ यादव, दामोदर यादव ,रामसेवक उरांव, संतोष यादव, शैलेश सिंह, महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष उषा देवी, लवकुश कुमार ,मोहम्मद माशूक, प्रितलाल, मनोज यादव, सुरेश पासवान, सुरेश सिंह, उपेंद्र राम, पिटू कुमार, विसुनदेव व राजेश लोहरा समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी