शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी : शुभम

(लातेहार) प्रखंड के सुदूरवर्ती बरवाटोली पंचायत के रुद महुआडीपा में खस्सी टूर्नामेंट का।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:15 AM (IST)
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी : शुभम
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी : शुभम

(लातेहार) : प्रखंड के सुदूरवर्ती बरवाटोली पंचायत के रुद महुआडीपा में खस्सी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता शुभम कुमार गिरि ने फीता काट व फुटबॉल को किक मार कर मैच किया। मौके पर गिरि ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी है। इसे दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। बच्चे हों अथवा युवा, लगातार खेलते रहने वालों के पास ने तो बीमारी फटकती और न बुढ़ापा। उम्र में वृद्धि के बावजूद खेल व्यक्ति की स्फूर्ति और शक्ति को बनाए रखता है। यह भी कहा कि खेल खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ प्रतिभा को निखारने का सबसे अच्छा माध्यम है। फुटबॉल सस्ता और लोकप्रिय खेल है। शहर अथवा गांव के लोग इसमें विशेष दिलचस्पी रखते हैं। उद्घाटन मैच उमरी (लोहरदगा) और अम्बेरा (बेड़ो) के बीच खेला गया। लंबे समय तक चले रोमांचक मुकाबले में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। अन्तत: पेनाल्टी में उमरी की टीम 4-2 से विजयी रही। मौके पर रोहित साहू, अजय साहू, उत्तम प्रजापति, मनोज पाहन, लालजीत महतो, गोपाल साहू, कृष्णा महतो, उपेंद्र राम, बाल गोविद महतो, भोटिया साहू समेत अन्य खेलप्रेमी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी