जमीन विवाद में मारपीट, 26 लोग घायल

संवाद सूत्र बालूमाथ (लातेहार) बालूमाथ थाना क्षेत्र के बड़काबर गांव में मंगलवार की रात जमीन को लेकर मारपीट की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:31 PM (IST)
जमीन विवाद में मारपीट, 26 लोग घायल
जमीन विवाद में मारपीट, 26 लोग घायल

संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बड़काबर गांव में मंगलवार की रात जमीन विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें महिला पुरुष समेत 26 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के सुरेन्द्र यादव, मंगरी देवी, फनी यादव, इंदुवा देवी किशोर यादव गंभीर रूप घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से महेश यादव, पचलि देवी, नीरो देवी, रतन यादव,फूलदेव यादव को गम्भीर चोट लगी है। इनके अलावा अन्य महेश यादव, नेहरू देवी, कलावती देवी, रविदर यादव, किशोर यादव, अशोक यादव, रतन यादव तेतर यादव, रविदर यादव फुलदेव यादव, अजीत यादव, हनी यादव, रंजीत कुमार यादव, रूबी देवी, विनोद यादव, रामा यादव, मालती देवी, गुड्डू महत को भी चोट आई है। सभी का इलाज बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लगभग छह महीने से जमीन विवाद चल रहा है। रमा यादव ने बताया कि उनलोगों का अपने गोतिया के साथ जमीन विवाद है। मंगलवार देर शाम को नए घर में वे लोग शिफ्ट हुए थे। वहां अपने मवेशी को बांध रहे थे, इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। दोनों ओर से जमकर लाठी भांजी गई। घटना में इंदु देवी, सुरेन्द्र यादव, मंगरी देवी को गम्भीर चोट की वजह से रांची रिम्स रेफर किया। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी