स्वास्थ्य सर्वेक्षण टीम ने कन्या विद्यालय का लिया जायजा

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) स्वास्थ्य सर्वेक्षण की टीम ने कन्या मध्य विद्यालय कामता का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:34 PM (IST)
स्वास्थ्य सर्वेक्षण टीम ने कन्या विद्यालय का लिया जायजा
स्वास्थ्य सर्वेक्षण टीम ने कन्या विद्यालय का लिया जायजा

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : स्वास्थ्य सर्वेक्षण की टीम ने कन्या मध्य विद्यालय कामता का जायजा लिया। विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक (स्वच्छता) संजीत कुमार, सीआरपी विकास कुमार और संजु कुमारी के साथ विद्यालय पहुंचे। विद्यालय प्रधानाध्यापक रामप्रवेश राम, फौदार राम व अन्य से विद्यालय के सोलर जलमीनार और चापानल संबंधी जानकारी ली। विद्यालय के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में बेकार और क्षतिग्रस्त कुएं का भी हाल जाना। विद्यालय प्रधानाध्यापक रामप्रवेश राम ने बताया कि वैश्विक महामारी के बाद लगाए गए लाकडाउन के समय से ही समस्या यथावत बनी हुई है। विद्यालय खोले जाने के बाद समस्या के समाधान के लिए खुद से भी प्रयास किया। सबसे बड़ी बात यह है कि स्ट्रार्टर के बॉक्स की चाबी भी उनके पास नहीं है। ऐसे में अंदरूनी समस्या की जानकारी भी नहीं मिल पा रही। विभाग के साथ पंचायत मुखिया को भी इसकी जानकारी दी गई मगर मुखिया द्वारा किसी प्रकार की सार्थक पहल नहीं की गई। पंचायत मुखिया द्वारा किसी तरह की पहल नहीं किए जाने की जानकारी के बाद जिला कार्यक्रम समन्वयक कुमार ने हैरानी जताई। कहा कि 15 वें वित से प्रखंड समेत जिले में मुखिया द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। चंदवा पश्चिमी में स्थित कन्या मध्य विद्यालय में भी विद्यालय विकास के लिए काम किया जा रहा है। यहां की समस्या के समाधान के लिए मुखिया मौन क्यों है? विद्यालय प्रबंधन द्वारा मिली समस्याओं की जानकारी पर उनके हरसंभव समाधान के सार्थक पहल का आश्वासन टीम ने दिया। मौके पर सुनील कुमार, धनंजय कुमार, सिलेमेनसिया लकड़ा, राजकुमारी समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी