झारखंड महिला विकास समिति की टीम पहुंची चंदवा

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) झारखंड महिला विकास समिति की टीम मंगलवार को चंदवा पहुंची। प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:36 PM (IST)
झारखंड महिला विकास समिति की टीम पहुंची चंदवा
झारखंड महिला विकास समिति की टीम पहुंची चंदवा

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): झारखंड महिला विकास समिति की टीम मंगलवार को चंदवा पहुंची। प्रखंड के बोरसीदाग, सासंग और तिलैयाटाड़ आंगनबाड़ी केंद्र में तेजस्वनी परियोजना से जुड़े लोगों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर कई बिदुओं पर चर्चा की। टीम में शामिल अर्चना मेहता और प्रज्ञा रानी ने व्यावसायिक व व्यापारिक कौशल उन्मुखीकरण प्रशिक्षण पर जानकारियां साझा की। महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने की जानकारियां देने के साथ ही बताया कि देश में ओमिक्रोन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इस समय हम सबों का कर्तव्य बनता है कि तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सार्थक सहभागिता निभाएं। इस दौरान बिखरते परिवारों को बचाने के लिए नशा समेत अन्य बुराईयों से बचने की जरूरत का आवश्यक बताया गया। तेजस्विनी परियोजना से जुड़े डीपीएम श्यामा नंद राय, जोनल प्रशिक्षण विशेषज्ञ कृष्णा यादव और मिथलेश शर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्हें जागरूक करने के साथ शिक्षा के प्रति उन्मुख किया जा रहा है। महिला पर्यवेक्षिका पूजा विनायक ने विवाह की उम्र संबंधी जानकारी देते बताया कि नाबालिगों की शादी एक अपराध है। यदि जानबूझकर कोई इसमें सहभागिता निभाता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए बाल विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण भी इसमे सार्थक सहभागिता निभाएं। महिला बाल विकास परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान कोविड-19 से बचाव, पेड बैंक समेत अन्य जानकारियां देते किशोरियों के जीवन में बदलाव लाने समेत कई जानकारियां उपलब्ध कराई गई। डीआरआईओ टीम के रमन विश्वकर्मा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर ब्रह्मदेव प्रजापति, बीणा देवी, समन्वयक सुमित्रा लकड़ा, मानती तिर्की आदि ने भी परियाजना से जुड़ी कई जानकारियां दीं।

chat bot
आपका साथी