फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) शहर से सटे धोबीटोला निवासी नरेश साह (पिता बुधन साह वैशाली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:22 PM (IST)
फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): शहर से सटे धोबीटोला निवासी नरेश साह (पिता बुधन साह, वैशाली, बिहार) ने शनिवार की रात्रि फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नरेश साह बाजार-बाजार घूम मशाला बेचकर जीविकोपार्जन करता था। बताया जाता है कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। इस संबंध में मृतक के भाइयों रामकुमार साह, रामाश्रय साह और संजीत साह ने बताया कि एक माह पूर्व वह उनके घर गुमला गया था। आर्थिक तंगी की बात बताते उनसे आर्थिक सहयोग लेकर चंदवा आया था। होली के समय उसकी पत्नी सुनीता देवी अपनी मां की बीमारी के कारण बिहार चली गई थी। इन दिनों वह घर में सिर्फ छोटे बेटे अमित के साथ रह रहा था। घटना की रात्रि गर्मी के बीच उसका पुत्र घर के बाहर टहल रहा था। सोने के लिए जब वह घर के अंदर प्रवेश किया तो पाया कि उसके पिता फंदे से झूल रहे हैं। आसपास के लोगों को आवाज देते रस्सी काट फंदे से उतारा और लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को घर लाया गया। बिहार गई पत्नी और अन्य रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी गई। समाचार लिखे जाने तक शव आवास में ही पड़ा हुआ था। मृतक की पत्नी समेत अन्य परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था। गत 22 अक्टूबर को इसी मोहल्ला में मशाला बेचकर जीविकोपार्जन करने वाले युवक अनिल प्रसाद गुप्ता (26, पिता विमल साव) ने आत्महत्या कर ली थी।

chat bot
आपका साथी