केक काटकर मनाया गया हेमंत सोरेन का 45 वां जन्मदिन

केक काटकर मनाया संवाद सूत्र लातेहार सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 45वें जन्म दिन पर झ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:15 AM (IST)
केक काटकर मनाया गया हेमंत सोरेन का 45 वां जन्मदिन
केक काटकर मनाया गया हेमंत सोरेन का 45 वां जन्मदिन

संवाद सूत्र, लातेहार : सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 45वें जन्म दिन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया। लातेहार झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमिटी सदस्य बिलासी टोपनो के नेतृत्व में बासेवाड़ा में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सीएम हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर केट काटकर मनाया गया। इसके साथ ही गरीबों व असहायों लोगों के बीच खाद्यान्न व मास्क का वितरण किया गया। बिलासी टोपनो ने कहा कि हेमंत सोरेन जननायक हैं। वह राज्य की जनता की सेवा और सुरक्षा लिए समर्पित हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए पार्टी ने उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि झामुमो पार्टी राज्य की जनता के हिट के लिए सोचती है। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने एवं उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर विकास करें इसकी कामना की है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सरकार के निर्देशो के पालन करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण दुबे, संगठन सचिव गोपाल सिंह, राजेश उरांव, पॉल एक्का, रामशरण भगत , सहेंद्र उरांव, समित लकड़ा, हरिलाल सिंह, प्रमोद सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी