नहीं पहुंचे टिड्डी, मगर सजगता जरूरी : कृषि पदाधिकारी

झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:39 PM (IST)
नहीं पहुंचे टिड्डी, मगर सजगता जरूरी : कृषि पदाधिकारी
नहीं पहुंचे टिड्डी, मगर सजगता जरूरी : कृषि पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, लातेहार : झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बक्कर सिदीख पी के आदेश पर गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय के सभागार में टिड्डी नियंत्रण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी अंजनी मिश्रा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टिड्डी दल की राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं देश के पश्चिमोत्तर प्रांतों से मरुस्थलीय जगहों पर होने की सूचना है। इसे लेकर जिला स्तरीय से लेकर प्रखंड स्तरीय तक नियंत्रण कार्य दल का गठन किया गया है। जिसमें जिला स्तरीय कार्य दल में उप विकास आयुक्त अध्यक्ष, जिला कृषि पदाधिकारी संयोजक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी , जिला स्तरीय अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक को सदस्य बनाया गया है। वही प्रखंड स्तरीय टिड्डी नियंत्रण कार्य दल में प्रखंड विकास अधिकारी अध्यक्ष ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सदस्य, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संयोजक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, वरीय जनसेवक ,प्रत्येक पंचायत से एक कृषक मित्र को सदस्य बनाया गया है। कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि लातेहार जिले में अभी तक टिड्डी का आगमन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल के आक्रमण की अवस्था में पारंपरिक उपायों यथा धुआं उत्पन्न कर तथा ढोल, नगाड़े , बर्तन आदि पीटकर टिड्डी दल को भगाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जब टिड्डी दल रात्रि विश्राम के लिए बैठे तब सभी सुरक्षा के उपायों पर ध्यान रखते हुए उन पर इन कीटनाशकों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। इसके साथ ही कीटनाशकों के प्रयोग में सावधानी एवं सुरक्षा उपायों संबंध में कृषक मित्रों का मदद लेकर आम किसानों में जागरूकता फैलाएं। इस मौके पर आत्मा उप निदेशक संतमी झा, भोला राम, दीपक कुमार, जिले के किसान मित्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी