पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति गिरफ्तार, गया जेल

लातेहार 6 फरवरी 2020 को सदर थाना क्षेत्र के पतरातू शासन बस्ती में नाजिया परवीन की उसके

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:17 AM (IST)
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति गिरफ्तार, गया जेल
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति गिरफ्तार, गया जेल

लातेहार : 6 फरवरी 2020 को सदर थाना क्षेत्र के पतरातू शासन बस्ती में नाजिया परवीन की उसके अपने ससुराल में शव मिला था। जिसमें उसके ससुराल वालों के द्वारा पुलिस को बताया गया था कि नाजिया परवीन की मृत्यु फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई है। परंतु नाजिया के मायके पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष के ऊपर लगाया था। लातेहार पुलिस के द्वारा मामला संदेहास्पद देखते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में मृतका नाजिया परवीन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होना बताया गया है। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लातेहार अमित कुमार गुप्ता के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति नसीम खान को शासन से गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकार किया कि वह और उसके पिता कलीम खान के द्वारा नाजिया परवीन की गला दबाकर हत्या की गई है एवं उसके परिवार वाले दोनों को बचाने के उद्देश्य से हत्या के बाद को छुपाया है। कलीम खान घटना के समय से ही फरार है और उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है वर्तमान में मृतिका के पति नसीम खान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी