चुनाव ड्यूटी में गए लापता सीसीएल कर्मी का शव बरामद

चंदवा चुनाव ड्यूटी में गए लापता पिपरवार सीसीएल कर्मी बिनोद मुंडा का शव पुलिस ने बरामद किया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:05 PM (IST)
चुनाव ड्यूटी में गए लापता सीसीएल कर्मी का शव बरामद
चुनाव ड्यूटी में गए लापता सीसीएल कर्मी का शव बरामद

चंदवा : चुनाव ड्यूटी में गए लापता पिपरवार सीसीएल कर्मी बिनोद मुंडा का शव पुलिस ने बरामद किया गया है। अ‌र्द्धनग्न हालत में सीसीएल कर्मी का शव अरधे गांव से पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार अशोका प्रोजेक्ट (पिपरवार) में बतौर लोडर कार्यरत कर्मी (बिनोद मुंडा, पिता स्व. कैलाश मुंडा) विगत 11 दिसंबर को विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए सिमरिया गए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद 12 दिसंबर को ईवीएम मशीन को चतरा वज्रगृह में जमा किया था। इसके बाद उन्हें वापस लौटना था मगर वो घर वापस नहीं लौटे तो घरवालों को चिता हुई। चुनावी ड्यूटी में साथ गए लोगों से संपर्क साधने पर ज्ञात हुआ कि चतरा में ही वो उनसे बिछड़ गए थे। पुत्र सूरज मुंडा के अलावा जतरू मुंडा व अन्य की मानें तो 13 दिसंबर को मैक्लुसकीगंज (रांची) थाना को उनके गुमशुदगी की जानकारी दी गई। 16 दिसंबर को अरधे (चंदवा) में शव होने की सूचना पर वो लोग वहां पहुंचे तो पाया कि शव उनका ही है। इधर सूचना पर एसडीपीओ विरेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, एसआई आनंद सिंह, लालचंद बेदिया व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम पहुंच शव को बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी थी हलांकि चतरा में ईवीएम मशीन जमा करने के बाद वह यहां तक कैसे पहुंचा। उसके बैग व अन्य सामान कहां गए को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म था। किसी ने ध्यान दिया होता तो बच सकती थी जान : अशोक प्रोजेक्ट पिपरवार सीसीएल में कार्यरत जिस कर्मी का शव चंदवा पुलिस ने बरामद किया उसकी जान बच सकती थी। जानकारी के अनुसार रविवार को कुछ लोगों ने अरधे गांव के एक नाला के नजदीक उसे गिरा देखा था, मगर किसी ने उसकी सुध नहीं ली। दोपहर में गांव के कुछ बच्चे जब खेलते-खेलते वहां पहुंचे और उक्त व्यक्ति को नाले के पानी के पास गिरा देखा तो उसे बाहर निकाला। यह सोचकर कि उसे ठंड लग रही होगी आग जलाकर उसे गर्मी देने का प्रयास किया। इसके बाद उसे पास के एक खलिहान में ले गए। पुआल में सुलाकर वो चले गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी। पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि क्या करे। मीडिया व पुलिस को संबंधित जानकारी मिलने के बाद लोग वहां पहुंचे। परिजन भी पहुंचे। इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ हुई।

कहते हैं पुलिस निरीक्षक : सीसीएल

सीसीएल में कार्यरत कर्मी बिनोद मुंडा चुनाव संपन्न होने के बाद यहां कैसे पहुंचा। उसके बैग व अन्य सामान कहां है समेत अन्य जानकारियों को लेकर तफ्तीश जारी है। हत्या अथवा दुर्घटना पर कहा कि प्रथम दृष्टया ठंड से मौत का कयास लगाया जा रहा है। अन्य बिन्दुओं के लिए जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी