क्रशर की चपेट में आने से महिला घायल

बरवाडीह बरवाडीह में संचालित क्रशर की चपेट में आने से हेंदेहास की महिला मजदूर बासमत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:02 PM (IST)
क्रशर की चपेट में आने से महिला घायल
क्रशर की चपेट में आने से महिला घायल

बरवाडीह : बरवाडीह में संचालित क्रशर की चपेट में आने से हेंदेहास की महिला मजदूर बासमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। क्रशर संचालक उसे आनन फानन में डालटनगंज अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। हेंदेहास के घायल महिला मजदूर के पति केश्वर परहिया ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पत्नी पास स्थित क्रशर में पत्थर पेराई का काम कर रही थी। इसी दौरान क्रशर में उसकी साड़ी फंस गई। जिससे वह क्रशर की चपेट में आ गई। इसमें उसका एक पैर टूट गया है। दूसरा पैर में भी चोट लगी है। जब उसकी पत्नी क्रशर से घायल हुई तो इसकी सूचना तुरंत परिजनों को नही दी गई और क्रशर मालिक ने बिना बताए उसे डालटनगंज इलाज के लिए ले गया। बाद में उन्हें इसकी जानकारी दी गई। अभी डालटनगंज में ही उसकी घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से उक्त क्रशर में उसकी पत्नी काम कर रही थी।

chat bot
आपका साथी