बालिका शिक्षा से परिवार की हैसियत का होता है ज्ञान : डीएसई

चंदवा लड़कियों की शिक्षा से किसी परिवार की हैसियत का पता चलता है। वह परिवार इस बात क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:44 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:17 AM (IST)
बालिका शिक्षा से परिवार की हैसियत का होता है ज्ञान : डीएसई
बालिका शिक्षा से परिवार की हैसियत का होता है ज्ञान : डीएसई

चंदवा : लड़कियों की शिक्षा से किसी परिवार की हैसियत का पता चलता है। वह परिवार इस बात का बोध कराता है कि सृष्टि निर्माता लड़कियों के प्रति उनकी सोच क्या है। उक्त बातें जिला शिक्षा अधीक्षक छठु विजय सिंह ने एजुकेशन इंटरनेशनल व ऑल इंडिया प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान और शार्क वुमेन नेटवर्क के सहयोग से झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी प्रखंडों से आई महिला प्रतिनिधियों के बीच आहूत बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विभाग बालिकाओं की शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयासरत है। संघ के इस अभियान से लड़कियों की शिक्षा में सुधार अवश्य होगा। इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षिकाओं से प्रभा खेतान द्वारा लिखी पुस्तक स्त्री पढ़ने की सलाह दी। कहा कि सरकार द्वारा लड़कों के अलावा लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उसमें शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। निम्न स्तरीय साक्षरता का नकारात्मक असर सिर्फ महिलाओं के जीवन स्तर पर ही नहीं अपितु उनके परिवार एवं देश के आर्थिक विकास पर भी पड़ता है। राज्य महासचिव योगेन्द्र तिवारी ने कहा कि संघ और शिक्षा तभी मजबूत होगी जब शिक्षिक वर्ग अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे। शिक्षिकाएं हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। जिला महासचिव चंदन कुमार ने लिग समानता लाने के लिए लड़कियों की शिक्षा पर बल देने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विजय पासवान और धन्यवाद ज्ञापन करते प्रखंड के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी केदार नाथ महतो ने भी लड़कियों को बेहतर शिक्षा देने की वकालत की। मौके पर केदार महतो, जगन्नाथ प्रसाद, धु्रव कुमार सिन्हा, मनीषा धवन, रमेश उरांव, ममता कुमारी, अनिता कुमारी, नरेनसिया कुजूर, सीमा श्रीवास्तव, जूली कुमारी, संध्या भगत, संजू कुमारी, नीलम कुमारी, मेघा रानी, सुनिता भाष्कर, जिलोमिना खाखा, लक्ष्मी कुमारी, प्रतिभा देवी, संजु सिन्हा, अनुपमा मिज, ज्योति चैधरी, अनामिका समेत झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी