मतदान को लेकर गांव में प्रचार की कमी

बरवाडीह प्रखंड में आगामी विस चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदान।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:48 PM (IST)
मतदान को लेकर गांव में प्रचार की कमी
मतदान को लेकर गांव में प्रचार की कमी

संवाद सूत्र, बरवाडीह : बरवाडीह प्रखंड में आगामी विस चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वी वी पैट और ईवीएम की ट्रेनिग जो दी जा रही है, जानकारी के अभाव में अधिकांश मतदाता उसकी ट्रेनिग लेने मतदान केंद्रों पर नही पहुंच पा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य संघ के अध्यक्ष मंसूर आलम और आजसू के जिला सचिव बीरेंद्र ठाकुर ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वीवी पैट और ईवीएम के प्रशिक्षण के पहले मतदाता जानकारी के लिए प्रचार - प्रसार नही हो रहा है। जानकारी के अभाव में अधिकांश मतदाता प्रशिक्षण लेने मतदान केंद्रों पर नही जा पा रहे हैं। जब प्रशिक्षण के लिए कर्मी मतदान केंद्र पर पहुंचते हैं तब आस - पास के मतदाताओं को इस बारे में जानकारी हो पाती है। तब कुछ मतदाता ट्रेनिग प्राप्त करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कई नए मतदाता भी जानकारी के अभाव में ट्रेनिग नहीं ले पा रहे हैं, जिससे विस चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने में उन्हें परेशानी होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी