भगवान श्रीराम की दिखाई जीवंत झांकी

संवाद सूत्र चंदवा प्रखंड के सुदूरवर्ती डड़ैया गांव में बनहरदी दुर्गा पूजा समिति द्वारा प्रखंड क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:32 AM (IST)
भगवान श्रीराम की दिखाई जीवंत झांकी
भगवान श्रीराम की दिखाई जीवंत झांकी

संवाद सूत्र, चंदवा: प्रखंड के सुदूरवर्ती डड़ैया गांव में बनहरदी दुर्गा पूजा समिति द्वारा प्रखंड के बनहरदी पंचायत के डड़ैया गाव में रामलीला का आयोजन किया गया। इलाहाबाद से आए व्यास भरत लाल की टीम द्वारा रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जन्म व उनकी गाथाओं को बताया जा रहा है। रामलीला के दौरान राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ व जन्म, राम-सीता विवाह के साथ उनके आदर्श गुणों को बताया गया। कई झांकियों का जीवंत चित्रण कर लोगों को रामलीला व भगवान श्रीराम के जन्म का सार समझाया जा रहा है। इधर रामलला की आरती के दौरान सरंक्षक रामचंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि रामलीला धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा हैं। जो भगवान श्रीराम के इतिहास पर आधारित है। इससे लोगों को जहां ज्ञान की प्राप्ति होती है वहीं मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्रीराम के गुणों को आत्मसात की प्रेरणा भी मिलती है। वर्तमान समय में यह लोगों को संस्कारी बनाने में सहायक हो रहा है। दुर्गा पूजा के बाद से पूरे गांव में भक्ति की बयार बह रही है। लोग भक्ति सागर में गोते लगा रहे हैं। रामलीला को सफल बनाने में समिति के रामचंद्र प्रसाद यादव, नागेश्वर प्रसाद यादव, रामचरित्र यादव, मुकेश यादव, मनोज कमार सिंह, संतोष यादव, सुरेश गंझू, मंगलदेव गंझू, रामसुंदर सिंह, कामेश्वर यादव, मनोज गंझू समेत अन्य जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी