कोल ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया पर इंटक ने जताया विरोध

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायस।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:27 PM (IST)
कोल ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया पर इंटक ने जताया विरोध
कोल ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया पर इंटक ने जताया विरोध

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष अबू तालीम (अबू हसन) के निर्देशानुसार जिले के कांग्रेसियों ने विरोध जताया। लातेहार इंटक जिलाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार उर्फ पप्पु पासवान के नेतृत्व में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कहा कि सिर्फ कॉरपोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने की नीति पर सरकार कार्य कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थाें के मूल्य में गिरावट के बाद भी लगातार हो रही मूल्यवृद्धि को सरकार की हिटलरशाही बताया। मौके पर निर्मल भारती, श्री राम शर्मा, असगर खान, बाबर खान, धनेश्वर सिंह, रामयश पाठक, धनंजय सिंह, रंजीत कुमार, अनवर हुसैन, रीगन कुमार, सुनील प्रसाद, अमीर हयात, बादल खान, अरूण भारती, शिवपूजन प्रसाद, अनुपम गुप्ता, दामोदर उपाध्याय, छठन राम, उपेन्द्र पासवान, किशोरी राम, मनीष भारती, सुरेन्द्र ठाकुर, मुकेश विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, लाडले समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी